बिहार केसरी को मिले भारत रत्न- डॉ महाचंद्र।
बिहार केसरी को मिले भारत रत्न- डॉ महाचंद्र
बरबीघा
हम पार्टी के नेता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह आज बरबीघा पहुंचकर लोगों को 21 अक्टूबर को पटना में आयोजित बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्ण सिंह की जयंती समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया। इस अवसर पर वे श्री कृष्ण सिंह चौक पर स्थित बिहार केसरी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा मौर गांव जाकर बिहार केसरी की भूमि को नमन किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा करने के बाद बरबीघा पहुंचे डॉ महाचंद्र सिंह ने कहा कि बिहार केसरी ने बिहार के उत्थान और विकास के लिए जो लकीर खींची वह मील का पत्थर है। बिहार केसरी को भारत रत्न दिए जाने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि वे बिहार सरकार और केंद्र सरकार से इस मांग को जोरदार ढंग से उठाएंगे कि बिहार केसरी को भारत रत्न दिया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार केसरी एक महा मानव के रूप में धरती पर अवतार लिए और जन जन का कल्याण किया।
कुशल युवा सेंटर बच्चों को दिया प्रशस्तिपत्र
डॉ महाचंद्र सिंह बरबीघा श्रद्धानंद स्मारक केबाईपी कंप्यूटर सेंटर पर भी पहुंचकर छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए अव्वल बच्चों को प्रशस्तिपत्र देकर प्रोत्साहित किया।
उन्होंने कहा कि कुशल युवा कार्यक्रम बिहार सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है और इससे युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पे हम पार्टी के नेता उपेंद्र सिंह, अजय सिंह, बरुन सिंह, माउर निवसी वर्ड पार्षद प्रसून कुमार भल्ला, रजनीश कुमार, राजू सिंह, राकेश कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



No comments