Breaking News

आपस मे ओवर टेकिंग कर रहे ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, दो की मौत ।

शेखोपुरसराय थाना क्षेत्र के बजरंगबली मोड के पास अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार चार युवकों को रौंद दिया. इस घटना में दरोगी बिघा गांव निवासी  रबिन्द्र रविदास का पुत्र रौशन कुमार ने मौके पर दम तोड़ दिया.जबकि शेखोपुरसराय निवासी बीरू रावत का पुत्र मुनचुन कुमार ने इलाज के दौरान अपना दम तोड़ दिया.वही इस घटना में  किशोरी हलवाई का पुत्र चुन्नू कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया. घायल के  बेहतर इलाइज के लिए  बिहारशरीफ ले जाया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शेखोपुरसराय बाजार के किशोरी हलवाई के पुत्र होटल चलाता है.युवक होटल स्टाप  को पहुंचाने के लिए सुगिया गांव जा रहा था. इसी दरमियान बरबीघा की ओर से आ रहे दो ट्रक आपस में ओवरटेक कर रहा था.इस दरमियान ट्रक चालकों ने  अपनी चपेट में बाइक सवार चारों युवको को ले लिया. मंगलवार की देर रात्रि इस घटना में  रौशन कुमार और मुनचुन की मौत हो गयी.जबकि घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ ले जाया गया.घायलों में जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.इस घटना में ट्रक लेकर चालक भागने में कामयाब हो गए.

No comments