नीमी गांव में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू, माहौल हुआ भक्तिमय
नीमी गांव में नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ शुरू, माहौल हुआ भक्तिमय
शेखोपुर सराय प्रखंड के निमी गांव में विष्णु महायज्ञ की शुरुआत मंगलवार से की गयी। विष्णु महायज्ञ 9 दिनों तक चलेगा। इससे पहले 1008 कन्याओं ने कलश यात्रा निकालकर गांव व शेखोपुरसराय बाजार का भ्रमण किया। कलश यात्रा में हाथी,घोड़े और ऊंट भी थे। 85 फीस ऊंचा यज्ञ मंडप बनाया गया है।
इसमें कई धार्मिक अनुष्ठान होंगे। महायज्ञ में प्रवचनकर्ता द्वारा प्रवचन भी दिये जाएंगे। शोभा यात्रा में जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी भी शामिल हुईं। मौके पर शेखपुरा जिला भाजपा के अध्यक्ष संजीत कुमार, पूर्व मुखिया संजीव कुमार, पूर्व मुखिया सरोवर सिंह,नौलेश सिंह, कालू सिंह, विजय सिंह, मिलन सिंह, ललन सिंह आदि थे
No comments