Breaking News

3 किरायेदारों सहित मकान मालिक के घर से 10 लाख रूपये की सम्पत्ति चोरी।

शेखपुरा /बरबीघा -


3 किरायेदारों सहित मकान मालिक के घर से 10 लाख रूपये की सम्पत्ति चोरी

बरबीघा शहर के मिशन चौक स्थित शिक्षक स्व बालेश्वर सिंह के मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने उनके घर में रह रहे तीन किरायेदारों सहित उनके घर का ताला तोड़कर लगभग दस लाख रूपये से अधिक की सम्पति चुरा ली। घटना के सम्बन्ध में अभिषेक कुमार जोधनबीघा ,शेखोपुरसराय द्वारा मिशन ओपी अध्यक्ष को एक लिखित शिकायत सौपी गयी है। सूत्रों ने बताया कि दलित विकास समिति कार्यालय के पीछे बने मकान में ताला जड़कर मकान मालिक सहित सभी किरायेदार अपने -अपने गाँव छठ व्रत में शामिल होने चले गए थे।

No comments