Breaking News

भारत लायी गयी गीता को अपनी बेटी होने का दावा नालंदा के एक दंपती द्वारा किया जा रहा है।

*जिस गीता के माता पिता को भारत भर में खोजा जा रहा वह बरबीघा के बगल में मिले। पढ़िए अरुण साथी की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट दैनिक हिंदुस्तान पे..*

पाकिस्तान से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल पर भारत लायी गयी गीता को अपनी बेटी होने का दावा नालंदा के एक दंपती द्वारा किया जा रहा है। ये दंपती सारे थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी रामस्वरूप चौधरी और चिंता देवी हैं।
चिंता देवी ने बताया कि गीता उनकी खोई हुई बेटी पूजा है। महिला का कहना है कि जब उनकी बेटी को उनकी तस्वीर दिखायी जाएगी तो वह उन्हें जरूर पहचान लेगी। गीता की तस्वीर मोबाइल पर दिखाए जाने के बाद गांव के पड़ोसी श्याम देवी, मनोरम देवी, मोहन चौधरी व अन्य ने भी गीता को पहचानने का दावा किया और कहा कि गीता अपने माता-पिता को तुरंत पहचान जाएगी।
चिंता देवी ने बताया कि बारह-चौदह साल पहले वे लोग हरियाणा के करनाल के ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे। वहां से घर वापसी के क्रम में उनकी गूंगी बेटी स्टेशन पर छूट गयी। बहुत खोजने करने पर भी वह नहीं मिली।
उन्होंने बताया कि गीता के सिर पर गोदना और कटे का निशान भी है। उधर, गीता को सबसे पहले उनके एक पड़ोसी योगेंद्र चौधरी ने पहचाना। वे बंगाल के आसनसोल में रहते हैं और टीवी पर उसकी तस्वीर देखकर गीता को पहचाना और तुरंत भाग कर यहां आये तथा उसके माता-पिता को जानकारी दी। तस्वीर देखते ही वे तुरंत पहचान गए। गीता के माता-पिता ने विदेश मंत्री से अपनी बेटी से उन्हें मिलाने की अपील की है। उनका कहना है कि वे जल्द ही जिला प्रशासन से भी मिलकर बेटी से मिलाने की फरियाद करेंगे।
Source:- Barbigha Chaupal

http://www.livehindustan.com/bihar/patna/story-nalanda-s-couple-named-geeta-came-from-pakistan-as-their-daughter-1580642.html

No comments